आरा, अप्रैल 17 -- आरा, निज प्रतिनिधि। आगामी 23 अप्रैल को 1857 के महानायक वीर बांकुड़ा कुंवर सिंह के विजयोत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए शहर के एक होटल में बैठक आयोजित की गई। समारोह पासवान चौक स्थित रॉयल हेरिटेज रिजॉर्ट में आयोजित होगा। इसमें शाहाबाद के लोग शामिल होंगे। बैठक का नेतृत्व समाजसेवी सह सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता राजीव सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए राजीव सिंह ने कहा कि वीर कुंवर सिंह की वीरता, साहस और अपने लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आज उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। संचालन ब्रजकिशोर सिंह बबलू और सुशील सिंह टाइगर ने संयुक्त रूप से किया। सुशील सिंह टाइगर ने कहा कि कुंवर सिंह की सेना में सभी जाति और...