किशनगंज, मार्च 16 -- किशनगंज। वीर कुंवर सिंह बस स्टैंड परिसर में फैली गंदगी के कारण यात्रियों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड के आसपास कचरे के ढेर, बदबू और गंदे पानी के जमाव से माहौल अस्वच्छ बना हुआ है। रोजाना सैकड़ों यात्री यहां से सफर करते हैं, लेकिन सफाई व्यवस्था की कमी साफ दिखाई देती है। दुकानदारों का कहना है कि गंदगी के कारण ग्राहक भी कम आने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार नगर परिषद को इसकी जानकारी दी है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने डीएम से नियमित सफाई और कचरा उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.