धनबाद, जून 7 -- धनबाद। वीर कुंवर सिंह नगर में सार्वजनिक सड़क पर अतिक्रमण कर वहां अवैध निर्माण करने की शिकायत की गई थी। मामले की शिकायत पर शनिवार को सरायढेला की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। निर्माण स्थल की वीडियोग्राफी कराई गई। संजय सिंह व अन्य पर अतिक्रमण का आरोप है। आरोप है कि इससे सड़क की चौड़ाई घट गई। पुलिस ने आरोपी को पक्ष रखने के लिए सरायढेला थाना बुलाया है। यह भी पढ़ें- शहर के 25 अतिक्रमणकारियों को दिया नोटिस यह भी पढ़ें- अतिक्रमणकारियों को नप की अंतिम चेतावनी, नोटिस के बाद 24 घंटे में हटाएं कब्जा नहीं तो चलेगा बुलडोजर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...