अररिया, अप्रैल 24 -- फारबिसगंज,निज संवाददाता। बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह के अवसर पर सामाजिक सरोकार की एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य पार्षद वीणा देवी ने मरणोपरांत नेत्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के लिए समर्पित महान वीर बाबू वीर कुंवर सिंह के जन्मोत्सव से बेहतर अवसर और कोई नहीं हो सकता, जब हम अपने जीवन के बाद भी मानवता की सेवा का संकल्प लें। इस मौके पर दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष अजातशत्रु अग्रवाल ने नेत्रदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एक व्यक्ति की आंखें कई जरूरतमंदों को नई रोशनी दे सकती हैं। यह भी पढ़ें- वीर कुंवर सिंह का बलिदान ही हमारा स्वाभिमान: सांसद उन्होंने लोगों से संकल्प पत्र भरकर इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान बीना देवी और समाजसेवी मीणा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.