हजारीबाग, अप्रैल 25 -- हजारीबाग नगर, प्रतिनिधि। झारखण्ड पेंशनर्स कल्याण समाज (नई कमिटी) की आवश्यक बैठक सह वीर कुंवर सिंह जयंती कार्यक्रम गुरुवार को प्रेस क्लब में राजू विश्वकर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में पेंशनरों के साथ बड़ी संख्या में समर्थकों की उपस्थिति रही, जिसमें बटेश्वर मेहता की सक्रिय सहभागिता उल्लेखनीय रही।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज के कार्यालय भवन के लिए नए उपायुक्त से मई के प्रथम सप्ताह में मुलाकात कर तिथि निर्धारित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों और समर्थकों ने वीर कुंवर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा अपने विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- वीर कुंवर सिंह जयंती के उपलक्ष्य पर किया नमन अध्यक्षीय संबोधन में राजू विश्वकर्मा ने पेंशनरों के कार्य निःशुल्क कराने क...