जमशेदपुर, अप्रैल 23 -- जमशेदपुर। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर कुंवर सिंह की जयंती पर क्षत्रिय करणी सेना ने जुगसलाई कुंवर चौक में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीरता और बलिदान को याद किया।कार्यक्रम में शहरवासियों के बीच लड्डू वितरण कर उनके आदर्शों को साझा किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वीर कुंवर सिंह का जीवन साहस, स्वाभिमान और देशभक्ति की मिसाल है, जो आज भी युवाओं को प्रेरित करता है।मौके पर जिलाध्यक्ष मोहित सिंह, हरि सिंह राजपूत, लवकेश सिंह, श्रवण सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाई गई वीर कुंवर सिंह जयंती सह विजय दिवस यह भी पढ़ें- बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव: श्रद्धांजलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.