दुमका, अप्रैल 6 -- दुमका शहर के वीर कुंवर सिंह चौक से टीन बाजार चौक तक बुलडोजर चलाकर सड़क एवं नालियों के अतिक्रमण को हटाया गया। यह कार्रवाई नगर परिषद के अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया के निर्देश पर नगर परिषद के कर्मियों ने की। अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर थाना की पुलिस भी मौजूद थी। वीर कुंवर सिंह चौक के पास के सभी फल दुकानों एवं अस्थायी सभी दुकानों को बुलडोजर चलाकर हटाया गया। कई फल दुकानदारों के फल भी नष्ट कर दिए गए। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कई जगहों पर दुकानदारों के साथ नोकझोंक भी हुई। अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की जानकारी मिलने पर कई दुकानदारों ने खुद से अपनी दुकानों को नालियों एवं सड़कों से हटा लिया। पांच दिन पहले नगर परिषद के कर्मियों ने दुकानदारों से सड़क से अतिक्रमण को हटा लेने की चेतावनी दी थी। कहा गया था कि अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.