देवघर, जनवरी 29 -- देवघर। शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने एवं सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से नगर निगम व याताया पुलिस द्वारा बुधवार को वीर कुंवर सिंह चौक पर अभियान चलाया गया। अभियान के तहत चौक व वीर कुंवर सिंह स्थल के आसपास अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान चौक के आसपास अनियंत्रित रूप से खड़े दोपहिया मोटर वाहनों को हटाया गया, जिससे क्षेत्र में यातायात बाधित हो रहा था। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए 7 वाहनों का चालान काटा गया, जबकि एक वाहन जब्त किया गया। ट्रैफिक थाना द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान कुल 7,700 की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई। नगर निगम व ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार देखा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.