बेगुसराय, अप्रैल 23 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शहर के पनहांस स्थित वीर कुंवर सिंह चौक पर गुरुवार को कुंवर सिंह पार्क में 1857 की क्रांति के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर गणमान्य अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाबू वीर कुंवर सिंह की जीवन गाथा को सभी लोगों के द्वारा याद किया गया। पूर्व मुख्य पार्षद संजय कुमार ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह ने अपनी मिट्टी और मातृभूमि की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया। उनके संघर्ष और त्याग से आज की पीढ़ी को देशभक्ति और एकता की प्रेरणा मिलती है। यह भी पढ़ें- वीर कुंवर सिंह की 159वीं जयंती पर विजयोंत्सव सभा आयोजित आज की युवा पीढ़ी को इनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। आर्यभट्ट के निदेशक अशोक...