हाजीपुर, अप्रैल 24 -- जंदाहा। सं.सू. जंदाहा के डॉ मुनेश्वर सिंह चौक स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती विजयोत्सव दिवस के रूप में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर चौक पर स्थापित आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने उनके अद्वितीय साहस वीरता और देश भक्ति को नमन किया। मौके पर भाजपा जंदाहा पश्चिम मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष गोविंदा चौहान, समाजसेवी भोला भाईया, मिंटू यादव, यशवंत सिंह चौहान, पूर्व मुखिया संजीव गुप्ता, अरविंद भगत आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- वीर कुंवर सिंह की जयंती पर वीरता और बलिदान को किया गया नमन यह भी पढ़ें- वीर कुंवर सिंह के योगदान को किया गया याद यह भी पढ़ें- जयंती पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.