वीर कुंवर सिंह की जयंती पर मनाया विजय उत्सव
रांची, अप्रैल 23 -- राहे, प्रतिनिधि। क्षत्रिय समाज ने गुरुवार को राहे में वीर कुंवर सिंह की जयंती के अवसर पर विजय उत्सव मनाया। राहे ऊपरटोली स्थित उनकी प्रतिमा पर समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया तथा मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। समारोह में वक्ताओं ने वीर कुंवर सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देशसेवा के लिए उम्र और समय मायने नहीं रखते। किसी भी उम्र में देश की सेवा करने की प्रेरणा हमें उनसे लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जाति-धर्म से ऊपर उठकर वीर कुंवर सिंह पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मौके पर सुशांत सिंह, कमलाकांत सिंह, मनोज चटर्जी, सुरेंद्र प्रजापति, संजय शेखर, सत्यनारायण सिंह, प्रदीप सिंह, अजित सिंह, प्रमोद सिंह, मणिभूषण सिंह, अनूप सिंह, जितेंद्र सिंह, शिव सिंह, संजय सिंह, सुभाष सिंह, शिपू सिंह, अमरजीत सिंह, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.