पाकुड़, अप्रैल 10 -- नगर के अंबेडकर चौक स्थित वीर कुंवर सिंह टाउन हॉल परिसर में स्थापित बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का हाथ क्षतिग्रस्त होने को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा संघ ने गहरा रोष व्यक्त किया है। संघ ने नगर परिषद प्रशासन से अविलंब प्रतिमा की मरम्मत कराने और परिसर की व्यवस्था सुधारने की मांग की है। ​​संघ के जिला अध्यक्ष चंदन सिंह ने बताया कि अप्रैल माह में ही वीर कुंवर सिंह की जयंती मनाई जानी है। शौर्य के प्रतीक बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का क्षतिग्रस्त होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जयंती समारोह से पहले प्रतिमा को दुरुस्त करना अत्यंत आवश्यक है ताकि समाज के लोग गरिमापूर्ण तरीके से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें। ​प्रतिमा के साथ-साथ संघ ने टाउन हॉल परिसर की अन्य समस्याओं की ओर भी प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। अध्यक्ष ...