आरा, मार्च 29 -- -किला परिसर में होगा 'दोगोला चैता' का भव्य मुकाबला जगदीशपुर, निज संवाददाता। चैत मास की उमंग और भोजपुरी लोक संस्कृति की मिठास के बीच सोमवार की रात जगदीशपुर की ऐतिहासिक धरती एक बार फिर लोक संगीत के रंग में सराबोर होगी। वीर कुंवर सिंह किला परिसर स्थित सांस्कृतिक कला मंच पर आज सोमवार के रात 'दोगोला चैता' का भव्य आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है। आयोजन का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह विधायक भगवान सिंह कुशवाहा करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पूर्व चेयरमैन मुकेश कुमार गुड्डू हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर लोक संस्कृति के इस आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है। आगे बताया कि सोमवार की रात आठ बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में एनडीए घटक दलों के कई नेता मौजूद रहेंगे। आयोजन को सफल बनाने में अनूप पटेल, स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.