आरा, मार्च 19 -- जगदीशपुर, निज संवाददाता आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जगदीशपुर के ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह किला मैदान में दावत ए इफ्तार का आयोजन महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी किशोर कुणाल की ओर से किया गया। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत किया। किला मैदान में बिछी लंबी कतारों और एक साथ इफ्तार करते लोगों के हुजूम ने एकता की एक सुंदर तस्वीर पेश की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामविशुन सिंह लोहिया सहित राजद के जिला स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सभी ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और क्षेत्र की शांति व उन्नति की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.