अररिया, अप्रैल 24 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। 1857 के ग़दर के क्रांतिवीर बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव को फारबिसगंज में गुरुवार को पूरे भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत फैंसी मार्केट स्थित वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई, जबकि समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अतिथि, जनप्रतिनिधि और समाज के हर वर्ग के लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर आजादी के इस महान योद्धा के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की और उनके सम्मान में जोरदार नारेबाजी की। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह का बलिदान ही हमारा स्वाभिमान है। यह भी पढ़ें- खजौली में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव उनक...