औरंगाबाद, जून 25 -- प्रखंड के चातर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय (उर्दू) के समीप बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चातर गांव स्थित भगवान वीर कुंवर बाबा के स्थान पर स्थापित प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना पर चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्विनी, अंचलाधिकारी भारतेंदु सिंह, रफीगंज थानाध्यक्ष शम्भू कुमार, एसआई मिथलेश कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, नगर अध्यक्ष संतोष कुमार साहू, पैक्स अध्यक्ष सह उपमुखिया ओमप्रकाश भारती उर्फ गुड्डू यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की, जिस पर ग्रामीणों ने सहमति जताई। ग्रामीणों ने घटना में शामिल अज्ञात असामाजिक ...