कौशाम्बी, फरवरी 27 -- भारत देश की आजादी में विशेष भूमिका निभाने वाले महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय जानकीपुर में श्रद्धा और सम्मान का भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने अमर शहीद को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका डॉ. शालिनी सिंह ने बच्चों को मां भारती के लाल वीर आजाद के अदम्य साहस, त्याग और आत्मसम्मान से ओत-प्रोत जीवन की प्रेरक गाथा सुनाई। उन्होंने श्यामपट्ट पर वीर आजाद की आकर्षक छवि उकेरते हुए उनके व्यक्तित्व के विभिन्न आयामों से विद्यार्थियों को परिचित कराया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक पूरी प्रक्रिया को देखा और महान क्रांतिकारी के जीवन प्रसंगों को ध्यानपूर्वक सुना। बताया कि अंग्रेजों के चंगुल से भारत देश को आजाद करने के लिए हजारों-लाखों मां भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.