वीर अब्दुल हमीद की जयंती पर उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
छपरा, जुलाई 1 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा प्रखंड की मिर्जापुर पंचायत में 1965 के भारत-पाक युद्ध के नायक एवं परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। आयोजन सामाजिक संगठन अंजुमन इदरीसीया की ओर से किया गया, जिसमें विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। समारोह में संगठन के जिला अध्यक्ष जलालुद्दीन ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद का जीवन साहस, वीरता और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों से हमें हर परिस्थिति में दृढ़ता के साथ देश और समाज की सेवा करने की सीख मिलती है।सामाजिक कार्यकर्ता आफताब अली ने कहा कि 1965 के युद्ध में दुश्मन के टैंकों को ध्वस्त कर वीर अब्दुल हमीद ने अपनी अदम्य वीरता का परिचय दिया। यह भी पढ़ें- वीर अब्दुल हमीद एवं अब्दुल कयूम अंसारी की जयंती पर हुई विचार संगोष्ठी उनका संदेश थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.