वीर अब्दुल हमीद एवं अब्दुल कयूम अंसारी की जयंती पर हुई विचार संगोष्ठी
आजमगढ़, जुलाई 1 -- आजमगढ़। अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम महाज के तत्वावधान में गुरुटोला अनंतपुरा स्थित संकल्प फाउंडेशन कार्यालय पर बुधवार को राष्ट्रभक्त वीर अब्दुल हमीद एवं महान नेता अब्दुल कयूम अंसारी की जयंती पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज जिलाध्यक्ष एवं सभासद मोहम्मद अफजल ने कहा कि राष्ट्रभक्त वीर अब्दुल हमीद और महान नेता अब्दुल कयूम अंसारी का जीवन भारतीय इतिहास में राष्ट्रभक्ति, त्याग, संघर्ष और सामाजिक समरसता का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि वीर अब्दुल हमीद ने 1965 के भारत-पाक युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान कर दिया था, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.