वीरो सिंह की वीरता ने बचाई थी राजेंद्र बाबू की जान
भागलपुर, जून 10 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। स्वतंत्रता सेनानी वीरो सिंह का 61वां परिनिर्वाण दिवस मंगलवार को औलियाबाद गांव में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके स्वतंत्रता संग्राम और सामाजिक योगदान को याद किया। बताया गया कि नौ जून 1930 के बिहपुर सत्याग्रह में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद पर अंग्रेज सिपाहियों द्वारा लाठीचार्ज किए जाने पर वीरो सिंह ने अपनी जान की परवाह किए बिना उनकी रक्षा की थी। कार्यक्रम का आयोजन स्वतंत्रता सेनानी वीरो सिंह संघर्ष मंच के संयोजक सुजीत कुमार सुमन के नेतृत्व में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और गणमान्य लोगों ने भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- शहादत दिवस पर याद किये गये बिरसा मुंडा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.