वीरों का संघर्ष और शहादत सभी के लिए प्रेरणास्रोत : विक्टर
घाटशिला, सितम्बर 9 -- घाटशिला। गुवा गोलीकांड के अमर शहीदों के बलिदान को नमन करने पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन मंगलवार को गुवा पहुंचे। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्ष और बलिदान को स्मरण किया। इस अवसर पर विक्टर सोरेन ने कहा कि जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान वीरों का संघर्ष और शहादत हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मझगांव विधायक निरल पूर्ति भी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने गुवा गोलीकांड के सभी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों और संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- गुवा गोलीकांड के शहीदों को विक्टर सोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.