वीरों का पुरस्कार डबल, स्टांप ड्यूटी में छूट; CM योगी ने मेरठ से पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान
नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सैनिकों के लिए शनिवार को कई बड़े ऐलान किए। शनिवार को क्रान्तिधरा मेरठ में मेगा भूतपूर्व सैनिक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने यूपी के रहने वाले वीरता पुरस्कार विजेताओं को यूपी सरकार से मिलने वाली एकमुश्त और वार्षिक धनराशि को डबल करने की घोषणा की। सीएम योगी ने बताया कि अभी तक परमवीर चक्र विजेता को यूपी सरकार एकमुश्त 52 लाख रुपए और 3.12 लाख रुपए की धनराशि वार्षिक दी जाती है। इसको डबल किया जा रहा है। सीएम योगी ने इसी तरह महावीर चक्र और अन्य वीरता पुरस्कार विजेताओं को भी यूपी से दी जाने वाली एकमुश्त और वार्षिक धनराशि को डबल करने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि महावीर चक्र विजेता को अभी तक यूपी सरकार 31 लाख रुपए एकमुश्त और 2.37 लाख रुपए वार्षिक दी जाती है। इसे भी दोगुना किया जा रहा है। वीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.