शाहजहांपुर, मार्च 28 -- जैतीपुर। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने महाशिवरात्रि के दिन हुए चर्चित वीरेश सिंह हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए छठे फरार आरोपी चंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे गोगेपुर रोड स्थित शिव मंदिर के पास से धर दबोचा। यह वारदात बीते 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन गांव खमरिया में हुई थी। जानकारी के मुताबिक, वीरेश सिंह गोगेपुर के प्राचीन शिव मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे। इसी दौरान उनके भाई और भतीजों ने उनकी कार को टक्कर मारकर रोक लिया। जैसे ही वीरेश सिंह कार से नीचे उतरे, उनके भतीजों ने उन पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में प्रशांत (दूसरे भतीजे) की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। घटना के अगले ही दिन पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अन्य की तलाश जार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.