वीरेंद्र हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से रोष
मुजफ्फर नगर, जून 18 -- मुजफ्फरनगर सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में बुधवार को भरतिया कॉलोनी स्थित मनकेश्वर महादेव मंदिर में बैठक हुई। बैठक में भोपा क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर में गत 11 जून को 75 वर्षीय बुजुर्ग वीरेंद्र शर्मा की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस की थीमी कार्यवाही पर रोष जताया। डीएम कार्यालय पर पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।ब्राह्मण महासभा ने चिंता व्यक्त की कि घटना के एक सप्ताह बाद भी नामजद मुख्य अभियुक्त नितिन की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इसके बाद समाज के लोगों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर फरार आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा देने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो समाज सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन को बाध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.