झज्जर, जुलाई 6 -- झज्जर में गुरुग्राम रोड पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के पास सड़क किनारे दो लोगों की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के सिर और मुंह पर चोट के निशान थे और शव अर्धनग्न हालत में थे। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस, सीआईए स्टाफ की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस को आशंका है कि दोनों की हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां लाकर फेंके गए। घटनास्थल पर वाहन के टायरों के निशान भी मिले हैं। वहीं, एक पाइप, नीला ड्रम और लोहे का पाना भी बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- महिला इंजीनियर ने शादी के 2 साल बाद दी जान; मायकेवालों ने पति पर लगाए गंभीर आरोपमृतकों की पहचान नहीं झज्जर के सदर थाना प्रभारी परमजीत ...