आगरा, दिसम्बर 17 -- वार्ड 95 बाग फरजाना स्थित सूर्य नगर कॉलोनी में गणपति अपार्टमेंट के सामने बने पार्क की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने जा रही है। नगर निगम यहां ओपन जिम की स्थापना के साथ पार्क का सौंदर्यीकरण करा रहा है। इस योजना पर कुल 9 लाख 98 हजार रुपये की लागत आएगी। क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान के प्रस्ताव पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने मंजूरी दे दी है। योजना के तहत पार्क में महिलाओं, पुरुषों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग-अलग व्यायाम मशीनें लगाई जाएंगी। इसके अलावा बच्चों के लिए आकर्षक झूले भी लगाए जाएंगे, ताकि पार्क सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी बन सके। पार्क में 6 मीटर चौड़ा और 20 मीटर लंबा एक मजबूत प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा, जिस पर ओपन जिम की मशीनें स्थापित होंगी। साथ ही पार्क में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधारोपण भी किया जाएगा। यह पार्क प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.