बरेली, जून 2 -- एबीवीपी महानगर द्वारा आयोजित वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर का शुभारंभ बरेली कॉलेज में सोमवार को हुआ। छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, आत्मरक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिति जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। इस मौके पर प्रांत संयोजक अनुष्का मिश्रा, महानगर सहमंत्री शगुन ग्वाल, दीपिका कश्यप, विभाग संगठन मंत्री विकास गोला, अरुण सूर्यवंशी, आयुष शर्मा, नितिन, हर्षित, सत्यम गुर्जर समेत अन्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...