वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि आज
सिमडेगा, जून 17 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। देश की अमर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि 18 जून को मनाई जाएगी। मौके पर रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि तथा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। रानी लक्ष्मीबाई भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की उन महान वीरांगनाओं में शामिल हैं। जिन्होंने वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया। 18 जून 1858 को युद्धभूमि में वीरगति प्राप्त करने के बावजूद उनका शौर्य आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का जीवन साहस, आत्मसम्मान और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। विद्यालयों एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.