बागपत, अप्रैल 27 -- बागपत। कस्बे की बेटी आजाद हिंद फौज की सेनानी नीरा आर्या पर अमेरिकन फिल्म कंपनी फिल्म का निर्माण करेगी। फिल्म निर्माता टीम के सदस्यों ने रविवार को खेकड़ा के नीरा आर्या स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित की। साहित्यकार तेजपाल आर्य ने बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका के अर्बाना, इलिनोइस के प्रमुख फिल्म निर्माता किरण दासरी ने खेकड़ा की बेटी महान स्वतंत्रता सेनानी नीरा आर्य के जीवन पर करीब 200 करोड़ के बजट की फिल्म बनाने की घोषणा की। इस संबंध में निर्माता की ओर से उनके प्रतिनिधि मंडल के राजकुमार, जरपुल्ला लिंगास्वामी और निर्देशक अजय कुमार पुलिपति रविवार को खेकड़ा के नीरा आर्य स्मारक पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- मानवाधिकार आयोग की लघु फिल्म प्रतियोगिता निर्देशक अजय कुमार पुलिपति ने बताया कि उन्होंने नीरा आर्य के जीवन प...