कानपुर, जून 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। वीरांगना रानी दुर्गावती की 502वीं पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी महानगर की ओर से नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, पार्टी कार्यकर्ताओं, फ्रंटल संगठनों, पीडीए टीम और युवाओं ने भाग लिया। सेमिनार की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत वीरांगना दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। फजल महमूद ने कहा कि रानी दुर्गावती ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करते हुए महिलाओं को आत्मरक्षा और शिक्षा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उस दौर में जब लड़कियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता था, तब दुर्गावती ने गांव-गांव जाकर महिलाओं और ब...