उरई, मई 3 -- उरई। संवादाता शहर में वीरांगना झलकारी बाई चौराहा का नाम बदलने के चलते कोरी समाज में रोष व्याप्त है। इसी क्रम में रविवार को राजेन्द्र नगर स्थित कोरी कुटिया में बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के लोगों ने विरोध जताते हुए नाराजगी व्यक्त की है। बैठक में अयोध्या प्रसाद वर्मा, डॉ. नरेश वर्मा व संयोजक प्रमोद वर्मा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह नीति ठीक नहीं है। वर्ष 1996 में वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा स्थापित होने के बाद से कोंच बस स्टैंड चौराहा को झलकारी बाई नाम से ही जाना जाता है, लेकिन अब राजनीतिक लाभ के लिए नाम बदलने की कोशिश की जा रही है। बैजनाथ वर्मा, राजेश आनन्द, विनोद कुमार, मीना वर्मा, सुमन वर्मा, मधु अनुरागी, गोविन्द विद्रोही आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...