बिहारशरीफ, अप्रैल 4 -- फोटो: बलिदान दिवस: राजगीर के मोरा गांव में शनिवार को चित्र पर माल्यार्पण करते ग्रामीण। राजगीर, निज संवाददाता। प्रखंड के मोरा और नेकपुर गांव में शनिवार को अखिल भारतीय पान महासंघ और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी द्वारा 1857 की महान नायिका वीरांगना झलकारी बाई का बलिदान दिवस मनाया गया। उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। महासंघ की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अनीता कुमारी गुप्ता ने कहा कि झलकारी बाई की शौर्य गाथा समाज को गौरवान्वित करती है। उनके इतिहास से लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश पान, नीतीश कुमार, नारायण तांती, बलराम तांती, धीरज कुमार, रिंकू देवी, धारो देवी, लाली कुमारी, वसंत तांती, रजिया देवी, राजो तांती, लखन तांती, चिंता देवी, आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.