उरई, मई 4 -- उरई। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीरांगना झलकारी बाई के सम्मान में बस स्टैंड का नाम उनके नाम पर रखने की मांग को लेकर प्रशासन को राजपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। सोमवार को इंडियन इंक्लूसिव पार्टी ने वीरांगना झलकारी बाई के सम्मान में बस स्टैंड और चौराहे का नामकरण उनके नाम पर किए जाने की मांग करते हुए प्रदेशध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा, एडवोकेट ने बताया कि 1857 की क्रांति में वीरांगना झलकारी बाई ने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए अंग्रेजों के खिलाफ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।वही जिलाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता का कहना है कि उनके बलिदान को सम्मान देने के लिए कोंच बस स्टैंड का नाम "वीरांगना झलकारी बाई चौक एवं बस स्टैंड" किए जाने की मांग की है। इस दौरान रवि शंकर, सुरेश कुमार,बृज किशोर, हर नारायण वर्मा, सज्जन सिंह, मुन्ना...