शाहजहांपुर, नवम्बर 24 -- अखिल भारतीय कोरी-कोली समाज द्वारा आवास विकास बरेली मोड़ स्थित झलकारी बाई पार्क में वीरंगना झलकारी बाई जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि झलकारी बाई ने अपने अदम्य साहस और त्याग से अंग्रेजी शासन को चुनौती दी थी। उनका जीवन वीरता और नारी शक्ति का असाधारण उदाहरण है, जो आज भी युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। राज्यसभा सांसद मिथिलेश ने कहा कि झलकारी बाई मातृत्व, शौर्य और आत्मबल की जीवंत प्रतीक हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव ने कहा कि झलकारी बाई समाज के सम्मान और गौरव का प्रतीक रहीं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता व प्रदेश अध्यक्ष भगवान दास शंखवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.