पूर्णिया, जनवरी 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।समाज के उपेक्षित वर्गों के उत्थान हेतु सतत सक्रिय वीरांगना क्लब सशक्त नारी समृद्ध समाज के तत्वावधान में 22 जनवरी को पॉलिटेक्निक चौक के समीप स्थित वृद्धाश्रम परिसर में सुंदर कांड पाठ, हवन एवं आरती का भव्य एवं भावपूर्ण आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित न रहकर, वृद्धजनों के मानसिक, भावनात्मक एवं आत्मिक उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल के रूप में सामने आया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सुंदरकांड भय, निराशा एवं मानसिक पीड़ा को दूर कर आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, वहीं हवन वातावरण की शुद्धि के साथ मन में शांति, संतुलन और सामूहिक सद्भाव को बढ़ावा देता है। वृद्धाश्रम जैसे स्थानों में, जहां बुजुर्ग प्रायः अकेलेपन और उपेक्षा से जूझते हैं, ऐसे आध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.