पूर्णिया, मार्च 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।वीरांगना क्लब की सदस्यों ने वनवासी कल्याण आश्रम में रह रहे बच्चों के साथ फूलों और अबीर-गुलाल के साथ होली उत्सव मनाया। क्लब के सदस्यों ने वनवासी कल्याण आश्रम में रह रहे उन बच्चों के साथ होली मनाई, जो अपने घर-परिवार और माता-पिता से दूर रहकर यहां शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया, फूलों की होली खेली और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। होली के इस अवसर पर पारंपरिक व्यंजनों का भी विशेष प्रबंध किया गया था। क्लब की अध्यक्ष सुमिता राय ने बच्चों को संबोधित करते हुए होली के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सद्भाव, प्रेम, एकता और आपसी भाईचारे का पर्व है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.