वीरांगना ऊदा देवी पासी के शौर्य व बलिदान को किया नमन
महाराजगंज, जून 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम में उनके संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने और उनके आदर्शों को अपनाने व और देशभक्ति को याद किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की ऐसी वीर सेनानी थीं, जिन्होंने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ साहसपूर्वक युद्ध किया। उन्होंने कहा कि ऊदा देवी ने पुरुष वेश धारण कर रणभूमि में अंग्रेजी सेना का डटकर मुकाबला किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। यह भी पढ़ें- वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती पर सपा ने किया न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.