वीरांगना ऊदा देवी का वीरता एवं शौर्य अविस्मरणीय : राकेश यादव
बलरामपुर, जून 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी जिला इकाई की ओर से मंगलवार को लोहिया भवन स्थित पार्टी कार्यालय में वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके साहस, बलिदान और संघर्ष को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गैसड़ी विधायक राकेश यादव ने की। उन्होंने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी का अदम्य साहस और शौर्य सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में लखनऊ के सिकंदरबाग में ऊदा देवी ने पीपल के पेड़ पर चढ़कर अंग्रेजी सेना का डटकर मुकाबला किया और कई अंग्रेज सैनिकों को मार गिराया। जब अंग्रेज अधिकारियों को इसका पता चला तो उन्होंने गोली चलाने का आदेश दिया, जिसमें ऊदा देवी वीरगति को प्राप्त हुईं। उनका ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.