रिषिकेष, अगस्त 16 -- उत्तराखंड शासन की मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि वीरांगना अवंतिका बाई लोधी का जीवन साहस, संघर्ष और देशभक्ति की प्रेरणादायक मिसाल है। उनके आदर्श आज भी समाज और युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। रविवार को कुड़कावाला में लोधी समाज की ओर से वीरांगना अवंतिका बाई लोधी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पहुंचे धीरेंद्र सिंह पंवार ने समाज के प्रबुद्धजनों के साथ वीरांगना के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके साहस, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति को नमन किया। उन्होंने कहा कि समाज को वीरांगना के जीवन से प्रेरणा लेकर एकजुटता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। यह भी पढ़ें- अवंती बाई लोधी तो जयंती पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- देश की आ...