वीरांगनाओं को सलाम
नई दिल्ली, जून 14 -- देश की आधी आबादी के लिए यह सचमुच जश्न का समय है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) ने पहली बार 17 महिला सैन्य अधिकारियों को स्थायी कमीशन प्रदान किया है। इनमें से नौ को सेना, पांच को वायु सेना और तीन को नौसेना में स्थायी नियुक्ति मिली है। आजादी के बाद हमारे सार्वजनिक जीवन के कुछ ऐसे कोने थे, जो आधी आबादी की पहुंच से काफी देर तक दूर रहे और यह बात लोकतांत्रिक हिन्दुस्तान के मानस को लगातार उद्वेलित करती रही। इनमें से एक कोना रक्षा का था। धर्म और रक्षा क्षेत्र में महिलाओं के साथ भेदभाव साफ-साफ दिखता रहा है। धर्म जहां कई मंदिरों, दरगाहों में उनके साथ भेदभाव करता रहा, तो रक्षा क्षेत्र के दरवाजे भी दशकों तक उनके लिए बंद रहे। आखिरकार उन्हें लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। जाहिर है, संविधान की कसौटी पर उनके साथ इंसाफ होना ही था। सुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.