धनबाद, मार्च 11 -- धनबाद। निरसा के वीरसिंहपुर में पांच दिवसीय शीतला माता पूजन समारोह एवं मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने माता शीतला से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति तथा जनकल्याण की कामना की। मौके पर एमपीएल के जीएम राजकिशोर सिंह, सदानंद शर्मा, मुन्ना सिंह, असीम भट्टाचार्य, बंदना बाउरी, तारापद बाउरी, रिंकू भट्टाचार्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...