वीरसावरकर नगर बस्ती में स्वयंसेवकों ने रक्षाबंधन उत्सव मनाया।
बरेली, अगस्त 29 -- हनुमान शाखा वीरसावरकर नगर बस्ती में स्वयंसेवकों ने रक्षाबंधन उत्सव मनाया। सर्वप्रथम भगवा ध्वज को रक्षासूत्र बांधकर देश की रक्षा का संकल्प लिया गया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने एक-दूसरे को रक्षासूत्र बांधकर हिंदू समाज की रक्षा, धर्मांतरण रोकने और धर्मांतरित बंधुओं के परावर्तन का संकल्प लिया। विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार ने रक्षाबंधन के पौराणिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने राजा बलि-माता लक्ष्मी और भगवान श्रीकृष्ण-द्रौपदी से जुड़ी कथाएं सुनाईं। इस दौरान मयंक गोयल, संजय शुक्ला, पुष्पेंद्र कुमार, अमित गोयल, आशीष अग्निहोत्री, सक्षम अग्रवाल, अमृत जौहरी सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांधकर स्वयंसेवकों ने मनाया रक्षाबंधन यह भी पढ़ें- Hathras News: रक्षाबंधन पर समाज के हर वर्ग को बाँधा रक्षा सूत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.