लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 27 -- पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सीबीएसई बोर्ड में श्रीगुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों की अद्वितीय वीरता और बलिदान को समर्पित वीर बाल दिवस व गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान, वरिष्ठ आचार्य दशमेश सिंह ने माँ सरस्वती, श्रीगुरुगोविंद सिंह व चारों साहिबजादों के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। वरिष्ठ आचार्य दशमेश सिंह ने साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह की अमर वीर गाथा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि वीर बाल दिवस केवल एक स्मृति दिवस नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को साहस, धर्मनिष्ठा, राष्ट्रभक्ति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का अवसर है। उन्होंने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.