गढ़वा, जनवरी 5 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की देखरेख में संचालित मानवीय पहल आइये खुशियां बांटें अभियान के तहत सोमवार को भी 37वें दिन लगातार जारी रहा। अभियान के तहत वीरबंधा क्षेत्र के उरांव टोला में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों के बीच गर्म वस्त्र व अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उरांव टोला के बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को उनकी आवश्यकता के अनुसार स्वेटर, जैकेट, शॉल, कंबल, टोपी, मोजे सहित अन्य ऊनी वस्त्र उपलब्ध कराए गए। कुछ बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को जरूरत अनुसार चप्पल-जूता भी प्रदान किए गए। ठंड के इस मौसम में राहत सामग्री पाकर लाभुक परिवारों के चेहरों पर खुशी और संतोष देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि यह अभियान बीते 37 दिनों से निरंतर गढ़वा अनुमंडल की विभिन्न वंचित, आदिवासी, दलित, महादलित, अल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.