वीरपुर सेमरा में नई पुलिस चौकी का हुआ उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
बलरामपुर, अप्रैल 16 -- पचपेड़वा, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के वीरपुर सेमरा में नवनिर्मित पुलिस चौकी के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी रहे। मुख्य अतिथि ने पुलिस चौकी के शिलापट्ट का अनावरण एवं फीता काटकर लोकार्पण किया।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नई पुलिस चौकी की स्थापना से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि अब ग्रामीणों को छोटी-बड़ी शिकायतों एवं एफआईआर दर्ज कराने के लिए दूरस्थ थाने नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होगी, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा। कार्यक्रम का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय व क्षेत्राधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार के निर्देशन में संपन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.