बेगुसराय, मार्च 7 -- वीरपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वीरपुर में यूडीआईडी कार्ड के लिए 13 मार्च को शिविर लगेगा। इसमें दिव्यांग जन अपना कार्ड बना सकेंगे। शिविर में कार्ड बनाने के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र,आधार कार्ड,आवासीय पहचान पत्र, फोटो और यूडीआईडी रजिस्ट्रेशन स्लिप के साथ पहुंचना होगा। बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने बताया कि उक्त कार्य के लिए 3 चिकित्सक और 3 सहायक को प्रतिनियुक्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...