बेगुसराय, मई 9 -- वीरपुर, निज संवाददाता। डिग्री कॉलेज वीरपुर में प्रभारी प्राचार्य के रूप में एपीएसएम कॉलेज बरौनी के प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार ने शनिवार को कार्यभार संभाला लिया। इसके साथ ही चालू शैक्षणिक सत्र से प्रखण्ड में स्नातक की पढ़ाई की उम्मीद प्रबल हो गई है। जब तक कॉलेज का अपना भवन नहीं बन जाता,तब तक स्नातक की कक्षाएं उच्च माध्यमिक विद्यालय खरमौली के भवन में संचालित की जाएंगी। अतिरिक्त प्रभार ग्रहण करते हुए प्राचार्य मुकेश कुमार ने कहा कि यहां मुख्य रूप से छह विषयों हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र में नामांकन शुरू करने की तैयारी है। वीरपुर में डिग्री कॉलेज शुरु होने से स्थानीय विद्यार्थियों, खास कर छात्राओं को अब उच्च शिक्षा के लिए बेगूसराय या बरौनी जाने की मजबूरी नहीं होगी। यह भी पढ़ें- सूर्यपुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.