वीरपुर: सड़क हादसे में युवक की गई जान
बेगुसराय, जून 25 -- वीरपुर, निज संवाददाता। बेगूसराय-वीरपुर-संजात पथ पर वीरपुर बीआरसी के पास बुधवार की रात सड़क हादसे में 28 वर्षीय मो. कलीम की मौत हो गई। वह वीरपुर पूर्वी वार्ड संख्या 8 निवासी मो. इमामुल का पुत्र था। बताया जा रहा है कि कलीम रात करीब 10 बजे मुजफ्फरा की ओर से अपने घर वीरपुर बाइक से आ रहा था। तभी बेगूसराय की ओर से तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने पहले रोड किनारे स्थित बिजली के पोल में ठोकर मारी, उसके बाद कलीम की बाइक में ठोकर मार दी। इससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। यह भी पढ़ें- हादसे में बाइक सवार युवक की मौत स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे इलाज के लिए बेगूसराय भेजा किन्तु डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, ठोकर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सुबह में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.