वीरनगर पूर्व पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष का निधन, शोक
अररिया, जून 13 -- भरगामा। निज संवाददाता वीरनगर पूर्व पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष एवं समाजसेवी बिनोद कुमार ठाकुर का हृदय गति रुक जाने से अचानक निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। जैसे ही उनके निधन की खबर से क्षेत्र में फैली कि उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वाले का तांता लग गया। उन्हें दो पुत्र एवं पांच पुत्रियां हैं। उनके बड़े पुत्र नंदन कुमार ठाकुर नरेंद्र मोदी विचार मंच के सक्रिय सदस्य होने के साथ-साथ क्षेत्र में सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। स्व. बिनोद कुमार ठाकुर ने पैक्स अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान किसानों और ग्रामीणों के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए थे। उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तत्वि और सामाजिक सरोकारों के कारण वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन पर सांसद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.