नई दिल्ली, जनवरी 31 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग की ओर से वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में प्रथम नगर निगम वीरता फुटबॉल कप प्रतियोगिता का आयोजन खाटू श्याम जी स्टेडियम में किया गया। इसमें नगर निगम के स्कूल के छात्रों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महापौर राजा इकबाल सिंह, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा व शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश कुमार वर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे। महापौर ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देता है। नगर निगम का प्रयास है कि खेलों के माध्यम से बच्चे न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ बनें, बल्कि उनमें अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास जैसे गुण भी विकसित हों। यह फुटबॉल कप उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.